Thursday, October 8, 2026
HomeNATIONALप्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़े राहुल-प्रियंका! धक्कामुक्की के आरोप में एक...

प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़े राहुल-प्रियंका! धक्कामुक्की के आरोप में एक और FIR

नई दिल्ली: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और INDIA गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक और FIR दर्ज की है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, धक्कामुक्की और बदसलूकी करने के साथ ही आकाशवाणी भवन परिसर में बिना अनुमति प्रवेश करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इससे पहले भी इसी घटनाक्रम को लेकर मामला दर्ज किया जा चुका है।

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में प्रवेश का आरोप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संसद मार्ग थाने में दर्ज नई FIR में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने आकाशवाणी भवन परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान आकाशवाणी भवन के दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए। दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल और आकाशवाणी भवन परिसर की तस्वीरें भी जुटाई हैं। इसके अलावा परिसर की कुछ दीवारों को नुकसान पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है।

6 अक्टूबर को निकाला गया था मार्च

6 अक्टूबर को INDIA गठबंधन ने संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, इस मार्च के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। रास्ते में रोके जाने के बाद विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और धरना दिया।

इसी दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। अब इसी घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है।

Good News For Street Vendors: त्योहारों में स्ट्रीट वेंडर्स को नहीं हटाया जाएगा बेवजह, सामान बेचने के लिए दूसरी जगह देनी होगी, सभी राज्यों को निर्देश

राहुल गांधी बोले- हर FIR मेरे लिए मेडल

FIR को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ पहले से 45 FIR दर्ज हैं और उनके लिए हर FIR एक “मेडल” की तरह है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 100 FIR तक पहुंचने का है।

वहीं, कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष द्वारा SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के कारण केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

नई FIR के बाद यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर और गरमा गया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments