Saturday, November 21, 2026
HomeNATIONALरेलवे स्टेशन पर 99 रुपये प्रति घंटे में मिलेगा AC स्लीपर पॉड,...

रेलवे स्टेशन पर 99 रुपये प्रति घंटे में मिलेगा AC स्लीपर पॉड, यात्रियों को मिलेंगी Wi-Fi और चार्जिंग जैसी सुविधाएं

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने या कनेक्टिंग ट्रेन के बीच लंबा समय बिताने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें स्टेशन पर आराम करने के लिए महंगे होटल का कमरा बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही एसी स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत यात्रियों को प्रति घंटे के हिसाब से ठहरने की सुविधा मिलेगी। शुरुआती किराया करीब 99 रुपये प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

दक्षिण रेलवे केरल के अलुवा और एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशनों पर एसी एग्जीक्यूटिव लाउंज विकसित करने की योजना बना रहा है। इन लाउंज में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्लीपिंग पॉड्स बनाए जाएंगे, जहां यात्री कम समय के लिए आराम कर सकेंगे।

PMMVY Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 5,000 रुपये, दूसरी संतान बेटी होने पर सरकार देगी 6,000 रुपये, जानें आवेदन का तरीका

स्लीपर पॉड्स में मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रस्तावित एसी स्लीपिंग पॉड्स को यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। प्रत्येक पॉड में आरामदायक रिक्लाइनिंग बेड, एयर कंडीशनिंग, प्राइवेसी डोर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रीडिंग लाइट और हाई-स्पीड वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा उन यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए कई घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार प्रति घंटे के हिसाब से पॉड बुक कर सकेंगे।

अलुवा स्टेशन पर 10 हजार वर्ग फुट में बनेगा लाउंज

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण रेलवे ने अलुवा स्टेशन पर प्रस्तावित एग्जीक्यूटिव लाउंज के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे केएसआरटीसी बस स्टैंड के सामने रेलवे की जमीन पर लगभग 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में दो मंजिला इमारत के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना के तहत रेलवे जमीन उपलब्ध कराएगा, जबकि चयनित ठेकेदार को लाउंज का निर्माण और संचालन करना होगा। इसके लिए 10 साल की लीज पर सुविधा संचालित करने की योजना है।

Railway Update: 40 साल बाद बदला रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम, अब पहले से तेज होगी रिजर्वेशन प्रक्रिया

एर्नाकुलम जंक्शन पर भी बनेगा एसी लाउंज

एर्नाकुलम जंक्शन पर प्रस्तावित एग्जीक्यूटिव लाउंज मुख्य प्लेटफॉर्म के उत्तरी छोर पर मौजूदा एसी वेटिंग रूम के ऊपर बनाया जाएगा। तिरुवनंतपुरम रेल मंडल में इस तरह की यह पहली स्लीपिंग पॉड सुविधा होगी।

फिलहाल एर्नाकुलम जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर करीब 160 वर्ग फुट का एसी वेटिंग रूम उपलब्ध है, जिसके लिए यात्रियों से 30 रुपये प्रति घंटे का शुल्क लिया जाता है। हालांकि, नया एग्जीक्यूटिव लाउंज यात्रियों को इससे अधिक निजी और आरामदायक विकल्प उपलब्ध कराएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments