Saturday, June 27, 2026
HomeNATIONALचलती ट्रेन में लगी आग से अफरा-तफरी, पुणे में बड़ा हादसा टला

चलती ट्रेन में लगी आग से अफरा-तफरी, पुणे में बड़ा हादसा टला

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार की सुबह चलती डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के शौचालय में आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.  जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे के बीच चलने वाली शटल डेमू ट्रेन में आग लग गई. यह ट्रेन रोज़ाना सुबह सात बजकर पांच मिनट पर दौंड से रवाना होती है. सोमवार सुबह भी ये ट्रेन दौंड से रवाना हुई थी और इस दौरान इंजन से तीसरे डिब्बे में आग लगी है. इस डिब्बे में आग लगने के कारण धुएं का भारी गुबार फैल गया है और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया है.

केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग में क्रैश, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया

दौंड में रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे पुणे जिले के यवत के पास हुई. उन्होंने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मध्यप्रदेश के निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

बालको ने कर्मचारियों के परिवार को दिखाया विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम उत्पादन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन में एक यात्री ने ‘बीड़ी’ पीने के बाद उसे कथित तौर पर ट्रेन के शौचालय के पास कूड़ेदान में फेंक दिया. अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना सुबह करीब आठ बजे हुई. डिब्बे में कागज और अन्य कचरा था, जिसने आग पकड़ ली और इसके बाद शौचालय से धुआं निकलने लगा. यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.” उन्होंने बताया कि उस डिब्बे में बहुत कम यात्री सवार थे. अधिकारी ने बताया कि आग को जल्दी बुझा दिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

10×10 का लॉकअप, बिछाने के लिए दरी… जानें पुलिस रिमांड में ‘बेवफा’ सोनम के कैसे गुजर रहे दिन

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ट्रेन के अंदर धुआं-धुआं दिख रहा है. ट्रेन में मौजूद यात्री इधर-उधर भाग रहे हैं और डरे हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments