Delhi Vivek Vihar Fire: दिल्ली-NCR की हाईराइज बिल्डिंगों में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है. हाल ही में गाजियबाद के गौर ग्रीन अपार्टमेंट में भीषण आग लगी थी, जिसमें करोड़ों के फ्लैट जल गए. अब दिल्ली के विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. विवेक विहार इलाके में फ्लैट में भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों के शव इस कदर जल गए हैं कि लोग शव देख महिला-पुरुष भी नहीं पहचान पा रहे हैं.
भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ी, INS महेंद्रगिरि बना पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा
विवेक विहार बी ब्लॉक के टॉप फ्लोर पर लगी आग
यह भीषण दुर्घटना दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार के बी ब्लॉक में चार मंजिला इमारत में टॉप फ्लोर पर रात तकरीबन 3:00 बजे के आसपास आग लग गई. बताया जा रहा है कि अंदर 9 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय निगम पार्षद पंकज लूथरा ने ऊपर से आकर बताया कि बॉडी इतनी जल चुकी है कि उसमें पहचान नहीं हो पा रही कि औरत कौन है और मर्द कौन है.
कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
बताया गया कि दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज तड़के 3 बजे 47 पर एक बिल्डिंग में आज लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी. आग B-13 2nd फ्लोर एक बिल्डिंग लगी थी. जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस आग में झुलस कर चार लोगों की मौत हो गई. जबकि इस बिल्डिंग से 12 से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. विवेक विहार इलाके में लगी आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी.