Wednesday, August 26, 2026
HomeNATIONALदर्दनाक हादसा: ऑडी सवार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को...

दर्दनाक हादसा: ऑडी सवार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। यहां दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में यह हादसा हुआ है। यहां शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को नशे में धुत ऑडी कार चालक ने कुचल दिया, जिससे वे घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो दंपति और आठ साल की एक बच्ची शामिल है। उन्होंने बताया कि यह घटना 09 जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे की है। फिलहाल कार चालक उत्सव शेखर (40) को पकड़ लिया गया है।

अहमदाबाद विमान हादसा: ATC रिकॉर्डिंग्स से पता चला, उन 26 मिनटों में क्या-क्या हुआ था

नशे में था ऑडी सवार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कार चालक की मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह नशे में था। अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया जा चुका था। पीड़ितों की पहचान लाधी (40), उसकी आठ वर्षीय बेटी बिमला, उसके पति सबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंद्र (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है। सभी राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: आरोपी सोनम रघुवंशी के परिजनों ने उठाया ये कदम

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बताया, “वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सो रहे लोगों को एक ऑडी कार ने कुचल दिया। मृतकों में लाधी (उम्र 40 वर्ष), बिमला (उम्र 8 वर्ष), सबामी (उम्र 45 वर्ष), नारायणी (उम्र 35 वर्ष) और रामचंदर (उम्र 45 वर्ष) शामिल हैं। घटना 9 जुलाई 2025 को लगभग 1:45 AM बजे हुई थी। दिल्ली पुलिस को एक PCR कॉल के जरिए खबर मिली। वसंत विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाकारी वाहन के चालक, उत्सव शेखर (40) निवासी द्वारका को गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई की गई।”

Radhika Yadav Murder: पिता ने क्यों की राधिका की हत्या? जांच में सामने आई वजह; गांव वालों की चुभती थी ये बात

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments