Tuesday, October 27, 2026
HomeChhattisgarhCG News: कन्या आवासीय विद्यालय में छात्रा की मौत, बंद कमरे में...

CG News: कन्या आवासीय विद्यालय में छात्रा की मौत, बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। छात्रा तुमरीसुर गांव की रहने वाली थी और पिछले करीब छह वर्षों से छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

November 1 Rules Change: 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम, स्पैम कॉल्स पर लगाम से लेकर गाड़ियों की एंट्री तक बदलेंगे ये बड़े नियम

जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को तबीयत खराब होने के कारण छात्रा के पिता उसे घर ले गए थे। इसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह उसके मामा उसे वापस छात्रावास छोड़ने आए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर के बाद छात्रा कक्षा में नहीं गई और अपने कमरे में ही रही। शाम करीब पांच बजे अन्य छात्राएं जब कमरे में लौटीं, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। छात्रावास अधीक्षक को सूचना देने के बाद दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा का शव सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।

पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने पर भानुप्रतापपुर के एसडीएम अनिकेत फडतरे सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। छात्रा के परिजन भी वहां पहुंचे। जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भानुप्रतापपुर ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर

बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी और लंबे समय से छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही थी। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। दुर्गूकोंदल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा जांच और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments