Thursday, October 22, 2026
HomeNATIONALTiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा: वारदात से पहले शूटरों ने...

Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने मुंबई के पास एक जगह पर बंदूक चलाने की प्रैक्टिस की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को उस स्थान के बारे में जानकारी दी है, जहां उन्होंने हथियार की जांच करने के लिए फायरिंग की थी।

सूत्रों के अनुसार, प्रैक्टिस के दौरान एक आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जबकि दूसरे ने एक गोली चलाकर बंदूक की कार्यक्षमता जांची। आरोपी यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक ठीक से काम कर रही है या नहीं।

Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी साजिश का खुलासा, तीन नहीं 7 लोग थे शामिल

होटल के कमरे में बंदूक जांचते समय हुआ मिसफायर

जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी स्थित जिस होटल में आरोपी ठहरे हुए थे, वहां कमरे के अंदर बंदूक की जांच के दौरान मिसफायर हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गोली बेड पर जा लगी। हालांकि, घटना के बावजूद होटल के किसी कर्मचारी या आसपास मौजूद व्यक्ति को गोली चलने का संदेह नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि मुंबई के पास प्रैक्टिस के दौरान दोनों आरोपी सफलतापूर्वक गोलियां चलाने में कामयाब रहे थे। अब पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर फायरिंग की प्रैक्टिस वाली जगह और वारदात से पहले की गई तैयारियों की पड़ताल कर रही है।

सूरत में छिपाई गई बंदूक और मोबाइल की तलाश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरत पहुंचे थे। वहां उन्होंने कथित तौर पर बंदूक और अपने मोबाइल फोन छिपा दिए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस अब स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों चीजों का पता लगाने में जुटी है।

जांच एजेंसियां आरोपियों के बताए ठिकानों की पुष्टि कर रही हैं, ताकि हथियार बरामद करने के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य सबूत भी जुटाए जा सकें।

Census Duty: प्राइवेट टीचर से लेकर बैंक कर्मियों तक की लगेगी जनगणना में ड्यूटी, सरकार ने बनाया नया प्लान

आरोपियों पर BNS की धारा 111 भी लगाई गई

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 भी लगाई है, जो संगठित अपराध से संबंधित है। इससे पहले आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों की पुष्टि करने के साथ ही फायरिंग की साजिश, हथियार की व्यवस्था और वारदात के बाद आरोपियों की गतिविधियों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments