Sunday, April 19, 2026
HomeNATIONALदिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, 10 सेकेंड तक...

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, 10 सेकेंड तक हिलती रही धरती

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम यूपी और हरियाणा समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भूकंप आया है। कई सेकेंड तक झटके लगते रहे, जिससे दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल पड़े। यह भूकंप करीब 9:04 बजे आया था। यह ऐसा वक्त था, जब बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों की ओर जाने के लिए निकल रहे थे या फिर रास्ते में थे। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी, लेकिन इसके झटके काफी तेज महसूस किए गए। इसकी वजह यह थी कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई पर ही था। इसी कारण से भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए। हालांकि अब तक इसके चलते जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

कोलकाता गैंगरेपः FIR से हटा दिए गए आरोपियों के नाम, बीजेपी नेता का दावा

नेशनल सेसमोलॉजी सेंटर की ओर से इस बारे में डिटेल दी गई है। इसमें बताया गया है कि भूकंप का केंद्र झज्जर था, जो अरावली पर्वत श्रृंखला के नजदीक स्थित है। जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे यह भूकंप था और 10 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। सालों बाद ऐसा हुआ है, जब भूकंप का केंद्र दिल्ली-एनसीआर के पास ही था। दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, मेरठ, पानीपत, सोनीपत, मानेसर जैसे शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

पुलवामा हमले के लिए विस्फोटक अमेजन से खरीदा गया था’, FATF की रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे

तीव्रता कम, फिर क्यों ज्यादा महसूस हुए भूकंप के झटके

एक्सपर्ट्स के अनुसार भूकंप की यह तीव्रता खतरनाक नहीं थी, लेकिन इसकी गहराई बहुत कम थी। इसी के चलते भूकंप के तेज झटके तो महसूस किए गए, लेकिन नुकसान नहीं हुआ। हरियाणा के रोहतक, भिवानी और राजस्थान के जयपुर तक इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा पश्चिम यूपी के मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और यहां तक कि हरिद्वार तक में ये झटके महसूस हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments