Friday, October 23, 2026
HomeNATIONALबागपत में बड़ा हादसा: आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मचान...

बागपत में बड़ा हादसा: आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मचान ढहा, 5 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत से हादसले की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया है। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसके नीचे दब गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मचान ढहने के कारण अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ की भी खबर सामने आई है।

मौके पर अफरातफरी

प्रशासन की ओर से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ौत में जैन समुदाय के ‘लड्डू महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान वॉच टावर गिर गया। ये दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। इस हादसे के कारण कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हो गए हैं। एम्बुलेंस न मिलने कारण घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर अफरातफरी मची हुई है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

उत्तर प्रदेश के बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण के पर्व के दौरान हुए हादसे के बाद लोगों को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments