Friday, September 4, 2026
HomeNATIONALबड़ी खबर : सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारियों...

बड़ी खबर : सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारियों की लंबी छुट्टियां रद्द, बताई ये वजह

जबलपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान इस वक्त बड़ी खबर जबलपुर से सामने आई है। यहां मौजूद जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबी छुट्टियों को कैंसिल कर दिया गया है। फैक्ट्री के पीआरओ ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली बड़ी फैक्ट्रियों में से एक है। यह सशस्त्र बलों को गोला-बारुद उपलब्ध कराती है। वहीं इसके पीछे की वजह के बारे में बताया गया है कि उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।

प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुकवाया अपना काफिला, सड़क हादसे में घायल लोगों को भेजा अस्पताल

दो दिन से ज्यादा की छुट्टी रद्द

दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आयुध निर्माणी खमरिया में अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब यहां कार्यरत कर्मचारी या अधिकारी दो दिन से अधिक की छुट्टियां नहीं ले सकेंगे। यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया और सभी लंबी छुट्टियों को रद्द कर दिया गया। बता दें कि जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलता है। यह म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक है, जो भारतीय सशस्त्र बलों को गोला-बारूद उपलब्ध कराती है।

उत्पादन लक्ष्य पूरा करना उद्देश्य

वहीं ओएफके के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने न्यूज एजेंसी को लंबी छुट्टियां रद्द किए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन से अधिक की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।” पीआरओ अविनाश शंकर ने आगे कहा, “चूंकि इस वित्तीय वर्ष में हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है और अप्रैल में हम अपना वांछित लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं, इसलिए इसकी भरपाई के लिए हमें मुख्यालय द्वारा छुट्टियां रद्द करने का निर्देश दिया गया है, ताकि हमारे पास पर्याप्त कार्यबल और पर्यवेक्षण हो।”

बालको ने मजदूर दिवस पर सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल के संकल्प को दोहराया

महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द

वहीं जबलपुर के बाद अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर भी ऐसा ही आदेश जारी किया गया है। यहां चंद्रपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments