Friday, September 4, 2026
HomeNATIONALभारत सरकार ने दिया एक और झटका, न्यूज पोर्टल बलूचिस्तान टाइम्स और...

भारत सरकार ने दिया एक और झटका, न्यूज पोर्टल बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के X अकाउंट पर लगाई रोक

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने एक और बड़ा झटका देते हुए 2 न्यूज पोर्टल के एक्स हैंडल पर रोक लगाई है। भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के X अकाउंट पर रोक लगाई है। ये रोक भारत में लगाई गई है।

बड़ी खबर : सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारियों की लंबी छुट्टियां रद्द, बताई ये वजह

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में भारत

गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रहा है। इसी कड़ी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और उसके अहंकार को लगातार तोड़ने की कोशिश की है।

भारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान के नेता लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं लेकिन भारत के एक्शन से पाकिस्तान घबराया हुआ है और उसे भारत के आक्रमण का डर सता रहा है। इस बीच भारत, तमाम तरह के बैन पाकिस्तान के खिलाफ लगा रहा है।

प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुकवाया अपना काफिला, सड़क हादसे में घायल लोगों को भेजा अस्पताल

इमरान खान और बिलावल भुट्टो के X अकाउंट पर भी इंडिया में रोक

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पीटीआई के संस्थापक इमरान खान के खिलाफ यह एक्शन लिया था। इन दोनों ही नेताओं के एक्स अकाउंट पर भारत ने रोक लगा दी थी।

इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया था। ख्वाजा आसिफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे थे। यहां तक की उन्होंने भारत पर परमाणु हमले तक की धमकी दी थी।

इससे पहले भारत, पाकिस्तान के प्रमुख YouTube चैनलों में से डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, इरशाद भट्टी, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, अमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी,मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और राजी नामा समेत क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल को भी बैन कर चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments