Friday, September 4, 2026
HomeNATIONALमॉनसून के कारण कई राज्‍यों में भारी बारिश, आज भी कई जगहों...

मॉनसून के कारण कई राज्‍यों में भारी बारिश, आज भी कई जगहों के लिए अलर्ट, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली : देश में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून (Monsoon 2025) के कारण कई स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आज भी कई राज्‍यों के लिए ऐसा ही अनुमान जताया है. साथ ही आईएमडी का मानना है कि आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश हो सकती है. साथ ही देश के कई इलाकों में मॉनसून आगे बढ़ रहा है और इसके जल्‍द ही देश के अन्‍य स्‍थानों में भी छा जाने की उम्‍मीद की जा रही है.

घर से कैश मिलने का मामला: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकती है सरकार

जानिए कहां जबरदस्‍त बारिश का अनुमान

ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में निम्‍न दबाव का क्षेत्र है. इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से पर एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. 30 मई तक पूर्वोत्तर राज्‍यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से अत्‍यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्‍ट्र और गोवा) में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के साथ आज से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और तेज हवा के साथ बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.

हरियाणा पुलिस का बड़ा खुलासा, कहा- ‘ज्योति मल्होत्रा को पता था कि वह ISI एजेंट्स के साथ संपर्क में है’

इन राज्‍यों में आगे बढ़ा है मॉनसून 

दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून देश के कुछ हिस्‍सों में और आगे बढ़ा है. महाराष्‍ट्र के कुछ हिस्‍सों, कर्नाटक के शेष हिससों, तेलंगाना के अधिकांश अधिकांश हिस्‍सों, आंध्र प्रदेश के शेष हिस्‍सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्‍सों में आगे बढ़ गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments