Sunday, May 24, 2026
HomeChhattisgarhचांपा में “कुबेर का खजाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, राज दीदी ने...

चांपा में “कुबेर का खजाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, राज दीदी ने दिए सफलता और समृद्धि के मंत्र

डिडवानिया फाउंडेशन, चांपा द्वारा होटल ड्रीम पॉइंट में प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता श्रीमती राजेश्वरी मोदी (राज दीदी), मुंबई के सानिध्य में “कुबेर का खजाना” प्रेरणादायी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चांपा, जांजगीर, रायगढ़, सक्ती, अकलतरा, बाराद्वार, बिलासपुर, रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य के साथ किया गया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राज दीदी ने नारायण शास्त्र के अनुसार वाणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति की वाणी ही उसके जीवन में सुख एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि दूसरों की बुराई करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव स्वयं के जीवन पर भी पड़ता है। वहीं आदरपूर्वक एवं सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करने से जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है।

राज दीदी ने उपस्थित जनों को सकारात्मक सोच, पारिवारिक सामंजस्य, आत्मविश्वास एवं जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी विचारों से पूरा सभागार सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में “वरदान रेकी” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को रेकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं जीवन उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डिडवानिया फाउंडेशन द्वारा श्री बजरंगलाल डिडवानिया जी के विशेष मार्गदर्शन एवं श्रीमती विद्या डिडवानिया जी की प्रेरणा से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments