Sunday, July 26, 2026
HomeNATIONALपंजाब के मानसा में बड़ा बवाल, किसानों और पुलिस के बीच हिंसक...

पंजाब के मानसा में बड़ा बवाल, किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, SHO के दोनों हाथ टूटे, कई पुलिसकर्मी घायल

चंडीगढ़ः पंजाब के मानसा में बड़ा बवाल हो गया है। किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। हिंसक झड़प में तीन थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एसएचओ भीखी के दोनों हाथ टूट गए हैं। दूसरी ओर कुछ किसानों के भी जख्मी होने की खबर भी सामने आ रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गैस पाइपलाइन को लेकर चल रहा है विवाद

बताया जा रहा है कि मानसा के लेलेवाला गांव में पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प हो गई। टकराव के दौरान किसानों और पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग घायल हो गए। किसानों के मनसा से लेलेवाला तक मार्च करने से तनाव बढ़ गया। गुजरात गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर किसानों की सरकार से असहमति है। पुलिस का कहना है कि जब किसान उत्तेजित हो गए तो लाठीचार्ज करना पड़ा। SHO भीखी को गंभीर चोटें आईं।  उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। झड़प के दौरान दो अन्य थानेदार और कई पुलिस अधिकारी घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार, सभी किसान तलवंडी साबो से मानसा वाया संगरूर की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसमें कुछ किसान घायल भी हो गए।

इलाके में फिलहाल शांति

यह घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर अब शांति है। इलाके में पुलिस अभी भी तैयार की घई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

बता दें कि किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कल पंजाब की सीमाओं से किसानो का दिल्ली कूच फिर से होगा। कांग्रेस के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया का कहना है कि हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments