एयर इंडिया के एयरपोर्ट सेवा प्रदाता AISATS के वरिष्ठ अधिकारियों का एक ऑफिस पार्टी में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। बता दें कि अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुखद हादसे के कुछ ही दिनों बाद यह फुटेज सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का बढ़ता आक्रोश देख जवाब में AISATS के चार वरिष्ठ कर्मचारियों को कथित तौर पर इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।
Mungeli News : अघोषित आपातकाल के दौर में गुजर रहा देश- कांग्रेस ज़िला महामंत्री संजय यादव
पार्टी की वजह से लोगों में फूटा आक्रोश
बताया जा रहा है कि वायरल हो रहे इस वीडियो को कथित तौर पर AISATS के गुरुग्राम कार्यालय में शूट किया गया है, जिसमें कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी अब्राहम जकारिया को कर्मचारियों के साथ नाचते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर डांस की व्यापक रूप से निंदा की गई है, कई लोगों ने इसे असंवेदनशील कहा है, क्योंकि दुर्घटना के शिकार लोगों के परिवार अभी भी अपने प्रियजनों के शवों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
ऑफिस पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
वहीं सोशल मीडिया पर डांस का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स ने कंपनी के नेतृत्व द्वारा दिखाई गई सहानुभूति की कमी की आलोचना की। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले हैशटैग ऑनलाइन ट्रेंड करने लगे, क्योंकि कई लोगों ने मांग की कि AISATS सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।