Tuesday, April 28, 2026
HomeNATIONALAadhaar Not Valid as Date of Birth Proof: अब Aadhaar से नहीं...

Aadhaar Not Valid as Date of Birth Proof: अब Aadhaar से नहीं साबित होगी आपकी उम्र, DOB प्रूफ के लिए दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

Aadhaar Not Valid as Date of Birth Proof: अगर आप अब तक यह सोचते थे कि आपका UIDAI द्वारा जारी Aadhaar कार्ड हर जगह काम आ जाता है, तो यह खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल UIDAI ने एक बड़ा बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि Aadhaar कार्ड को जन्मतिथि (Date of Birth) के पक्के सबूत के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। UIDAI ने साफ किया है कि Aadhaar सिर्फ आपकी पहचान और एड्रेस का प्रमाण है, न कि आपकी उम्र या जन्मतिथि का आधिकारिक दस्तावेज।

बताते चलें की देश में लंबे समय से लोग Aadhaar को हर तरह के काम के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं चाहे वह बैंकिंग हो, स्कूल एडमिशन हो या सरकारी योजनाएं। इस अपडेट के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर Aadhaar में DOB होने के बावजूद यह वैध क्यों नहीं है? और अगर Aadhaar नहीं चलेगा, तो फिर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे?

अब नहीं बिकेंगी ऑनलाइन अवैध दवाएं! NCB का बड़ा एक्शन प्लान तैयार

आखिर क्यों Aadhaar को DOB प्रूफ नहीं माना जाता

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि Aadhaar में दर्ज जन्मतिथि हमेशा पूरी तरह से वेरीफाई नहीं होती। UIDAI के मुताबिक, कई बार लोग बिना पक्के डॉक्यूमेंट के भी अपनी डेट ऑफ बर्थ डिक्लेअर कर देते हैं या अनुमान के आधार पर दर्ज करवा देते हैं। यानी Aadhaar में जो जन्मतिथि लिखी है, वह जरूरी नहीं कि सरकारी रिकॉर्ड के हिसाब से पूरी तरह सही हो। इसी वजह से इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाता।

सिर्फ UIDAI ही नहीं, बल्कि कोर्ट और कई सरकारी विभाग भी पहले ही साफ कर चुके हैं कि Aadhaar उम्र या जन्मतिथि का पक्का सबूत नहीं है। कई मामलों में अदालतों ने भी कहा है कि Aadhaar की जगह स्कूल सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र ज्यादा भरोसेमंद होते हैं।

LPG Delivery New Rule : LPG डिलीवरी का नया नियम लागू, सिलेंडर लेते समय अब ये नंबर बताना होगा अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगी गैस

डेट ऑफ बर्थ प्रूफ के तौर पर इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

अगर आपको अपनी DOB साबित करनी है, तो आपको नीचे दिए गए वैध डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करना होगा:

– Birth Certificate (जन्म प्रमाण पत्र)

– 10वीं की मार्कशीट (SSLC)

– पासपोर्ट

– सरकारी अधिकारी द्वारा जारी DOB सर्टिफिकेट

UIDAI के नियमों के अनुसार, इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर Aadhaar में DOB “वेरीफाई” मानी जाती है। असल में नियम नया नहीं है, लेकिन अब इसे लेकर स्पष्टता दी गई है। पहले लोग Aadhaar को हर काम में इस्तेमाल कर लेते थे, लेकिन अब आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। अगर आपके पास सही DOB प्रूफ नहीं है, तो आगे चलकर कई जरूरी काम अटक सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments