Wednesday, August 12, 2026
HomeBALCO NEWSवेदांता एल्युमीनियम ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए ‘मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स’ लॉन्च किया

वेदांता एल्युमीनियम ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए ‘मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स’ लॉन्च किया

रायपुर : वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड ने अपने डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘वेदांता मेटल बाजार’ (VMB) का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करते हुए ‘VMB Exports’ लॉन्च किया है। इसके जरिए एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के खरीदार प्रीमियम एल्युमीनियम उत्पादों को सीधे ऑनलाइन ऑर्डर और खरीद सकेंगे।

प्लेटफॉर्म पर अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए 1,000 से अधिक एल्युमीनियम उत्पादों का कैटलॉग उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक ऑनलाइन सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के जरिए प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं। साथ ही, लाइव LME से जुड़ी हेजिंग सुविधा के माध्यम से कीमत बुक करने, डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट और MOU मैनेजमेंट तथा लाइव लेजर बैलेंस और इनवॉइस की जानकारी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

वेदांता के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में वेदांता मेटल बाजार के जरिए करीब 4.1 अरब डॉलर यानी 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन हुए और 23,000 से ज्यादा ऑर्डर पूरे किए गए। प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 550 से अधिक MSMEs सहित कई बड़े OEMs भी कर रहे हैं।

वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि प्लेटफॉर्म का वैश्विक विस्तार एल्युमीनियम की खरीद प्रक्रिया को डिजिटल तकनीक के जरिए सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे भारत में निर्मित विश्वस्तरीय एल्युमीनियम उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

‘VMB Exports’ को 24×7 डिजिटल गेटवे के रूप में तैयार किया गया है। इसमें ऑटोमेटेड प्रक्रियाओं के जरिए वैश्विक B2B खरीदारी को आसान बनाया गया है। प्लेटफॉर्म पर टेस्ट सर्टिफिकेट, बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट जैसे जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध है।

कंपनी आने वाले समय में डिस्पैच से पोर्ट तक शिपमेंट की लाइव ट्रैकिंग, बिल ऑफ लाडिंग और पैकिंग लिस्ट जैसे एक्सपोर्ट दस्तावेजों को एक क्लिक में देखने तथा AI आधारित वर्चुअल असिस्टेंट जैसी सुविधाएं भी जोड़ने की तैयारी कर रही है।

इस लॉन्च के अवसर पर आयोजित ग्लोबल कस्टमर वेबिनार में अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के मुताबिक, इस विस्तार से विदेशी कंपनियों और SMEs को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से प्रमाणित, टिकाऊ और ट्रेसेबल एल्युमीनियम खरीदने का विकल्प मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments