Friday, September 4, 2026
HomeNATIONALबाल-बाल बचीं सौरव गांगुली की बेटी सना, कोलकाता में बस ने कार...

बाल-बाल बचीं सौरव गांगुली की बेटी सना, कोलकाता में बस ने कार को मारी टक्कर

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली शुक्रवार शाम को कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर एक बस से टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में सना गांगुली को कोई चोट नहीं आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सना अपनी कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी हुई थीं।

बेहला चौरास्ता के पास उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन सना गांगुली की कार के ड्राइवर ने उसका पीछा किया। उसे सखेर बाजार के पास रोक लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद सना गांगुली ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। सना की कार को इस टक्कर में मामूली नुकसान हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments