Tuesday, June 16, 2026
HomeNATIONALसीताराम येचुरी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर किया...

सीताराम येचुरी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

नई दिल्ली : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गुरुवार रात सीताराम येचुरी की तबीयत फिर बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें लंग्स में शिकायत है। एम्स के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

19 अगस्त को AIIMS में हुए भर्ती

77 वर्षीय माकपा नेता सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। तब से उनका इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ी है।

पहले निमोनिया की थी शिकायत

बता दें कि सीताराम येचुरी अगस्त महीने में निमोनिया जैसे संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती हुए थे। हालांकि, तब एम्स के डॉक्टरों ने उनकी बीमारी का खुलासा नहीं किया था। कुछ महीनों पहले ही येचुरी ने मोतियाबिंद की सर्जरी कराई थी। तब से ही एम्स के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

पार्टी ने जारी किया था बयान

पिछले दिनों (31 अगस्त) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि महासचिव सीताराम येचुरी का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। येचुरी को दिल्ली एम्स के विशेष डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। पार्टी ने बताया था कि उनका श्वसन संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments