Sunday, September 20, 2026
HomeChhattisgarhमारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य...

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान से नवाजी गईं शीखा व पूनम अग्रवाल

जांजगीर चांपा : कोसा कांसा और कंचन की नगरी चांपा सिवनी मोड़ में स्थित डी. बी. तनिष्क कॉलोनी में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन और छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश भर से अलग अलग 36 विधाओं में पारंगत 101 नारी शक्तियों को उनके फील्ड में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

जांजगीर नैला नगर की मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती शिखा अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल को शाखा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उनके प्रतिभा का सम्मान करते हुए राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 में मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ के हाथों सम्मानित किया गया। उनके द्वारा शाखा के माध्यम से वर्ष भर लगातार कई प्रकार के कार्यक्रम कराए गए जिसके चलते उन्हें यह सम्मान दिया गया मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने यूनियन के पदाधिकारी को धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा कि आप लोगों के कार्यक्रम के द्वारा हमें सम्मान प्राप्त हुआ है जिसके लिए हम आपको धन्यवाद ज्ञापित करते हैं उनको मिले इस सम्मान से मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के सदस्य एवं पदाधिकारी में हर्ष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments