Friday, September 4, 2026
HomeNATIONALमुंबई के NCPA ग्राउंड में रखा गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर,...

मुंबई के NCPA ग्राउंड में रखा गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़

मुंबई: दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा का बुधवार रात 86 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में हो गया.पूरा देश उनके जाने से गमगीन है. हर कोई अपने-अपने तरीके से उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है. रतन टाटा के अंतिम दर्शन आम जनता भी कर सकेगी. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए NCPA ग्राउंड  (नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल) में रखा गया है.  तिरंगे में लिपटे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को   जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली में किया जाएगा.

https://x.com/ANI/status/1844237492662435878?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1844237492662435878%7Ctwgr%5E64d001f3ffe4191f8d44888b66a5a1699d10ff0d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Findia%2Fratan-tata-funeral-today-evening-in-worli-amit-shah-go-to-mumbai-dead-body-taken-in-ncpa-lawns-for-public-tribute-6757195

रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. हर कोई उनके आखिरी दर्शन के लिए बेताब है.रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित उनके घर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. अब उनके पार्थिव शरीर को आम जन के दर्शन के लिए एनसीपीए ग्राउंड में रखा गया है. आज शाम 4 बजे वर्ली में उनके अंतिम संस्कार के दौरान उद्योग और राजनीकि जगत से जुड़े तमाम दिग्गज वहां मौजूद रहेंगे.

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में अमित शाह होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, वह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई जाएंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं. इसलिए वह दिग्गज बिजनेसमैन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments