Sunday, December 7, 2025
HomeNATIONALकिसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा’ – दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम...

किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा’ – दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश

भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार को हुए भीषण कार ब्लास्ट की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस समेत देश की तमाम एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और धमाके के कारण की जांच कर रही हैं। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पड़ोसी देश भूटान में यात्रा के दौरान इस घटना पर बात की है। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि इसमें शामिल किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाई: महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की याचिका पर सरकार को नोटिस

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि “दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द समझा हूं। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।” पीएम मोदी ने साफ तौर पर अंग्रेजी में भी कहा- ‘All those responsible will be brought to justice’

चाम्पा : कोरबा रोड में पीडब्ल्यूडी की निष्क्रियता दे रही दुर्घटना को आमंत्रण, जनप्रतिनिधि का मौन व्रत, अधिकारी दें रहे टेंडर लगे होने का हवाला

भूटान के नेतृत्व ने भी जताया शोक

भूटान के नेतृत्व ने भी 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट में बहुमूल्य जिंदगियों की दुखद क्षति पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की है। भूटान के महामहिम राजा ने थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में, दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए हजारों भूटानियों के साथ प्रार्थना का नेतृत्व किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments