Tuesday, June 23, 2026
HomeNATIONALभाजपा कार्यालय में पार्टी नेता की मिली लाश, महिला ने हथियार से...

भाजपा कार्यालय में पार्टी नेता की मिली लाश, महिला ने हथियार से हमला करने की बात कबूली

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा कार्यालय के अंदर पार्टी के नेता पृथ्वीराज नस्कर का शव बरामद किया गया, जो सोशल मीडिया अकाउंट का मैनेजमेंट देखते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। खून से लथपथ नस्कर का शव शुक्रवार रात पार्टी कार्यालय में मिला। उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह 5 नवंबर से लापता था। इस घटना को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। पुलिस का कहना है कि हत्या के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और हत्या का कारण व्यक्तिगत हो सकता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने नस्कर पर धारदार हथियार से हमला करने की बात कबूल की है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और मोबाइल फोन की जानकारी जुटाने के बाद महिला को पास के इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने अपराध किया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसे किसी और ने मदद की थी या उकसाया था। भाजपा ने शव का पोस्टमार्टम केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले अस्पताल में किए जाने की मांग की है।

‘पोस्टर लगाने के लिए मिली थीं धमकियां’

मृतक के पिता अमरेंद्र नस्कर ने आरोप लगाया कि यह एक राजनीतिक हत्या है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को दुर्गा पूजा के दौरान ‘अभया के न्याय’ के पोस्टर लगाने के लिए धमकियां मिली थीं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने उनके बेटे को यह पोस्टर लगाने के लिए धमकाया था। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता इमरान हसन ने कहा कि भाजपा आपसी लड़ाई में शामिल थी। उन्होंने सवाल किया कि शव भाजपा कार्यालय में क्यों मिला। पुलिस का कहना है कि हर एक ऐंगल से घटना की जांच की जा रही है। गिरफ्तार की गई महिला से भी आगे का सवाल-जवाब जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments