Thursday, April 23, 2026
HomeBlogMirzapur Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, धू-धू कर...

Mirzapur Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, धू-धू कर जली गाड़ी, 11 लोगों की मौत

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक करीब 11 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद लोग कार के अंदर ही आग की लपटों में घिरे रहे और बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला. बोलेरो वाहन ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान से नीचे उतर रहा था, तभी उसके पीछे चल रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा टकराई.

Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार होने से बचा सकते थे ये 2 लोग, 3000 रुपये के लालच में कर दी गद्दारी

मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर बड़ा हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार सभी यात्री जिंदा जल गए. इस भीषण हादसे की चपेट में 2 वाहन आए हैं. हादसे में एक ऑल्टो कार और एक बोलेरो को नुकसान पहुंचा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. एसपी ने बताया कि आज शाम लगभग 8:30 के आसपास एक सूचना प्राप्त हुई कि जो ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरने का रास्ता है, जिसे ‘भैसोड़ा’ इलाका बोला जाता है, वहां गाड़ी उतरते टाइम एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई. मौके पर जो जानकारी प्राप्त हुई, उसमें पता लगा कि एक ट्रक पीछे से आ रहा था.

Anniversary of Pahalgam Attack: सेना ने जारी की ऑपरेशन की तस्वीरें, बताया कैसे 100 दिनों में खत्म किए पहलगाम हमले के गुनहगार

उसने ब्रेक फेल होने के कारण संभवतः टक्कर मारते हुए वह आगे गया है. उस टक्कर से उसने एक अन्य ट्रक में टक्कर मारी, एक ऑल्टो गाड़ी उन दोनों ट्रकों के बीच में फंस गई और एक अन्य गाड़ी जो बोलेरो गाड़ी थी, उसको भी जब टक्कर लगी तो उसमें आग लग गई. इसमें अभी तक 11 लोगों के मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है. नेशनल हाईवे के निर्माण के बाद से सड़क की खराब संरचना को लेकर कई बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी से शिकायत की जा चुकी है. ड्रमंडगंज घाटी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, जहां अक्सर ट्रकों और कारों के ब्रेक फेल होने की घटनाएं होती रहती हैं और लगभग रोज ही इस पूरे इलाके में सड़क हादसे हो रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments