Saturday, April 18, 2026
HomeNATIONALझारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन के...

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन के 18 डब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत

झारखंड में बड़ा रेल हादसा हुआ है। टाटानगर में करीब पोटोबेड़ा के सरायखेला में ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह झारखंड के चक्रधरपुर के पास हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। ट्रेन पटरी से उतरने की घटना मंगलवार को करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बाराबंबू के बीच चक्रधरपुर के पास हुई।

हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह झारखंड के चक्रधरपुर के पास हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 3:45 बजे हुई, जिसके बाद दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण, स्टाफ और अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक सीकेपी के साथ स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे।

दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी

भारतीय रेलवे ने कहा, ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस चक्रधरपुर के पास, राजखरसवान पश्चिम आउटर और चक्रधरपुर डिवीजन में बड़ाबांबू के बीच पटरी से उतर गई है। एआरएमई स्टाफ और एडीआरएम सीकेपी के साथ मौके पर मौजूद हैं। चक्रधरपुर डिवीजन के पीआरओ के अनुसार, छह यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से पांच को मामूली चोटें आई हैं और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय रेलवे के अनुसार, सभी घायलों को रेलवे मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया है। चक्रधरपुर के पास ट्रेन दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments