Friday, September 4, 2026
HomeNATIONALमहाराष्ट्र में रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बवाल, दो समूहों...

महाराष्ट्र में रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बवाल, दो समूहों ने एक-दूसरे पर किया पथराव

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर के बाद दो समूह आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर पथराव किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शहर में हुए इस सड़क हादसे के बाद हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अभी तक किसी संपत्ति के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस टीम को ओर से हालात पर धीरे-धीरे काबू पाया जा रहा है। सोमवार सुबह माहौल कुछ शांत नजर आया।

एएसपी श्रवण एस दत्त ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘रविवार रात करीब 10 बजे एक विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पहले दिन में एक घटना हुई थी जिसे लेकर मामला दर्ज किया गया। इसके कुछ समय बाद पथराव किए जाने की सूचना मिली।

महाराष्ट्र में रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बवाल, दो समूहों ने एक-दूसरे पर किया पथराव

मौके पर पुलिस बलों की तैनात किया गया और स्थिति अब नियंत्रण में है।’ उन्होंने कहा कि पुलिस बल की तैनाती के चलते हिंसा दूसरे इलाकों में नहीं फैली। किसी संपत्ति के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है। पथराव में शामिल कुछ संद्गिधों की पहचान कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments