Friday, September 4, 2026
HomeNATIONALभारत के इस राज्य में मिला 'मंकीपॉक्स' का केस, दुबई से आया...

भारत के इस राज्य में मिला ‘मंकीपॉक्स’ का केस, दुबई से आया शख्स संक्रमित

नई दिल्ली : भारत में एक बार फिर से मंकीपॉक्स का ममला सामने आया है। इस बार इस बीमारी का मामला कर्नाटक में दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दुबई से आया एक शख्स जांच में वायरस से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दुबई से आया 40 साल का एक शख्स जांच में मंकी पॉक्स से संक्रमित पाया गया है। और बताया है कि कर्नाटक में इस साल मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है।

19 साल से दुबई में था शख्स

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे द्वारा 22 जनवरी की तारीख को उडुपी जिले के करकला क्षेत्र के एक 40 वर्षीय पुरुष में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, शख्स बीते 19 साल से दुबई में रह रहा था और बीते 17 जनवरी को कर्नाटक के मंगलुरु आया था।

चकत्ते और बुखार के लक्षण दिखे

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जब शख्स दुबई से वापस आया तब उसमें चकत्ते के लक्षण दिखे। इससे दो दिन पहले उसे बुखार भी आया था। इसके बाद शख्स को तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया। इसके बाद शख्स का नमूना लेकर बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और उसके बाद एनआईवी, पुणे भेजा गया।

अब कैसी है शख्स की हालत?

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को सलाह दी है कि मंकीपॉक्स की संक्रामकता बहुत कम है। ऐसे किसी मामले की जानकारी देने में घबराना नहीं चाहिए। बीमारी से जुड़े सामान्य लक्षणों जैसे बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, पसीना आना, गले में खराश और खांसी के साथ त्वचा पर चकत्ते आदि पर नजर रखें और जांच करवानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments