Tuesday, July 7, 2026
HomeNATIONALCM के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा शख्स, मची अफरा-तफरी...

CM के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा शख्स, मची अफरा-तफरी…

लखनऊ: एक तरफ जहां दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा का मामला गरमाया हुआ है तो वहीं लखनऊ में सीएम योगी के जनता दरबार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी राजेश की पहचान हुई, तस्वीर आई सामने

यहां जनता दरबार में गाजियाबाद का एक शख्स जहर खाकर पहुंच गया। इस शख्स का नाम सतबीर गुर्जर बताया जा रहा है। इस शख्स की उम्र 65 साल है और वह लोनी के सिरौली गांव का रहने वाला है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अज्ञात व्यक्ति का हमला, थप्पड़ और बाल खींचने की कोशिश

सिक्योरिटी स्टाफ के मुताबिक आरोपी शख्स रिटायर्ड फौजी है। जैसे ही जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को इस बात भनक लगी कि सतबीर जहर खाकर वहां पहुंचा है, तुरंत सरकारी अमला एक्टिव हो गया। सतबीर को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सतबीर की हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments