Friday, October 23, 2026
HomeNATIONALPM Modi AI Video: PM मोदी और उनकी मां का AI वीडियो...

PM Modi AI Video: PM मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने के मामले में कांग्रेस, IT सेल नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

PM Modi AI Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की एआई वीडियो जनरेट करने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली बीजेपी के चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकेत गुप्ता की शिकायत पर नॉर्थ एवेन्यू थाने में FIR दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर 2025 को शाम 6:12 बजे कांग्रेस की आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (INC बिहार) से X हैंडल पर एक एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो जारी किया गया। मामला कांग्रेस और बिहार कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े नेताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है।

शिकायत में लगाया गया ये आरोप

इस वीडियो में पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया। बीजेपी का कहना है कि यह वीडियो न केवल प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए बनाया गया, बल्कि महिला गरिमा और मातृत्व का भी अपमान है। शिकायत में यह भी कहा गया कि 27-28 अगस्त को बिहार के दरभंगा में आयोजित कांग्रेस-आरजेडी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र व अशोभनीय टिप्पणियां की गईं।

Asia Cup India vs Pakistan: पहलगाम के घायलों का आक्रोश- व्यर्थ साबित हो रहा है ऑपरेशन सिंदूर

इन धाराओं में केस दर्ज

बीजेपी नेता संकेत गुप्ता की शिकायत को गंभीर मानते हुए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। BNS की धाराओं 318(2), 336(3)(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) सहित आईटी एक्ट और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में दर्ज किया गया है।

बड़ा हादसा टला: MP के CM मोहन यादव का हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए बाहर

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला

इससे पहले बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने शुक्रवार को कांग्रेस पर उसकी बिहार इकाई द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को चित्रित करने वाले एआई वीडियो पोस्ट करने पर निशाना साधा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इसे शर्मनाक करार देते हुए आश्चर्य जताया कि मोदी पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस किस हद तक गिर सकती है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिए बिहार कांग्रेस ने बुधवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हिंदी में लिखा था, ‘‘साहब के सपनों में आई मां। इस वीडियो में मोदी की मां उनकी राजनीति की आलोचना करती दिखाई दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments