Wednesday, August 26, 2026
HomeNATIONALRaja Raghuvanshi Murder Case: आरोपी सोनम रघुवंशी के परिजनों ने उठाया ये...

Raja Raghuvanshi Murder Case: आरोपी सोनम रघुवंशी के परिजनों ने उठाया ये कदम

Raja Raghuvanshi Murder Case : मध्य प्रदेश में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम का हाथ सामने आने के बाद दोनों परिवारों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। राजा के परिजनों ने सोनम के परिवार से वो सारे गहने वापस मांग लिए हैं, जो उन्होंने शादी में अपनी बहू को उपहार दिए थे। इसके बाद सोनम के परिवार ने रघुवंशी समाज और पुलिस की मौजूदगी में वो तमाम गहने लौटा दिए हैं। हालांकि, सोनम के पिता ने बेटी को दिया हुआ दहेज और कैश वापस लेने से इनकार कर दिया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से रुड़की तक बवाल, भड़के कांवड़ियों ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

सोनम के पिता ने कहा है कि वो बेटी को दिया हुआ दान वापस नहीं लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मैं सोनम से मिलकर पूछ नहीं लूंगा, तब तक यह मानने तैयार नहीं हूं कि मेरी बेटी ने ही अपने पति की हत्या करवाई है।
बता दें कि, 20 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या करवा दी थी। 2 जून को राजा की लाश मिलने के एक हफ्ते बाद मेघालय पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से अब तक पुलिस सोनम को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। अब वह जेल में है।
सोनम के भाई गोविंद ने बताया कि राजा के परिवार ने 11 मई को शादी के दौरान दुल्हन बनी सोनम को जो गहने दिए थे, वे उन्होंने वापस मांगे थे। समाज की मंजूरी के बाद पुलिस की मौजूदगी में उनका सामान वापस लौटा दिया गया है। सोनम हनीमून पर जाने के दौरान ये सारे गहने अपने मायके में ही छोड़कर गई थी। सोनम सिर्फ राजा के परिवार से मिला मंगलसूत्र लेकर हनीमून पर गई थी। गोविंद ने इंदौर के राजेंद्र नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर पुलिस की मौजूदगी में ये तमाम गहने राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को सौंप दिए हैं। इसमें गोविंद और विपिन दोनों के हस्ताक्षर हैं।
10 दिन की पुलिस की पूछताछ के बाद सोनम अब शिलॉन्ग जेल में बंद है। सोनम के साथ राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी भी इसी जेल में बंद हैं। गोविंद ने बताया कि उन्होंने शिलॉन्ग पुलिस को आवेदन देकर सोनम से मिलने की इच्छा जताई है, लेकिन पुलिस ने अब तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। गोविंद और उनके पिता का कहना है कि सोनम से बातचीत के बाद ही वे इस बात पर फैसला लेंगे कि वे उसकी पैरवी के लिए वकील करेंगे या नहीं? सोनम के पिता कहते हैं कि यदि सोनम ने हत्याकांड में शामिल होने का खुलासा किया तो उससे हम आगे बात नहीं करेंगे, लेकिन यदि ये कोई साजिश है तो हम उसकी पैरवी करेंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments