Friday, October 23, 2026
HomeNATIONALमहाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात पर PM मोदी की पैनी...

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात पर PM मोदी की पैनी नजर, CM योगी से चौथी बार फोन पर की बात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंभ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी राज्य के मुखिया योगी आदित्यानाथ से स्थिति के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने अब तक 4 बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री मोदी कुंभ मेला की व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्क हैं और इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

हर संभव मदद देने का वादा: गृह मंत्री

वहीं, घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की ओर से पूरी सहायता का आश्वासन दिया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का वादा किया।

श्रद्धालुओं से सीएम योगी की अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम नोज की ओर न जाएं और अपने नजदीकी घाट पर ही स्नान करें। उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि श्रद्धालु किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात पर PM मोदी की पैनी नजर, CM योगी से चौथी बार फोन पर की बात

संगम क्षेत्र में देर रात भगदड़ मच गई

बता दें कि महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज के संगम क्षेत्र में देर रात भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। मौनी अमावस्या स्नान के लिए भीड़ इतनी बढ़ी कि लोग सो रहे श्रद्धालुओं पर बैरिकेडिंग तोड़कर चढ़ गए। हादसे में कुछ लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अबी तक प्रशासन ने किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments