नागपुर : औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर से बवाल की खबर सामने आई है. यहां दो गुटों में पथराव के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के महल इलाके में दो गुटों के लोग आमने-सामने आ गए. दोनों गुटों के लोगों द्वारा एक-दूसरे पर पथराव किया गया. आगजनी की गई. कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ भी हुई. जिसके बाद यहां पुलिस को लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को खदेड़ना पड़ा. फिलहाल इलाके में भारी तनाव है. जिसको देखते हुए पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है.
अमृतसर में मंदिर पर बम फेंकने वाले का एनकाउंटर, ऐसे हुआ पुलिस की गोली का शिकार
फायरमैन सहित कुछ पुलिस कर्मी हुए घायल
फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया, “2 JCB और 2-3 अन्य गाड़ियों में आग लगी है. हमारा एक फायरमैन घायल हुआ है…” DCP नागपुर अर्चित चांडक ने कहा, “यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई. स्थिति अभी नियंत्रण में है. यहां हमारा बल मजबूत है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें…या पत्थरबाजी न करें. पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया…
डीसीपी के पैर में भी आई चोट, शांति बनाए रखने की अपील
डीसीपी ने आगे कहा कि कुछ वाहनों में आग लगा दी गई, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई…कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, पथराव के दौरान मेरे पैर में भी हल्की चोट आई. लेकिन हम सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं…अफवाहों पर भरोसा न करें…कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें और पुलिस का सहयोग करें. हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं.”
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षाबलों का ऑपरेशन
बताया गया कि औरंगजेब कब्र विवाद में सोमवार को महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद ने जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया था. नागपुर में भी इसी के तहत औरंगजेब का पुतला जलाया गया था. जिसके बाद दो गुट के लोगों में झड़प हो गई. फिर दोनों ओर से पथराव और आगजनी शुरू हो गई. नागपुर के महल इलाके में पत्थर और तनावपूर्ण स्थिति बनाई जाती है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से की शांति की अपील
नागपुर में भड़की हिंसा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल रही है. मुख्यमंत्री ने अपील की है कि नागरिकों को इस स्थिति में प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए. हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं. नागरिकों को सहयोग करना चाहिए. किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करें. प्रशासन मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है.