Tuesday, January 13, 2026
HomeNATIONALडॉक्टर ने ही दिया ब्लड सैंपल बदलने का आइडिया, पोर्श कांड के...

डॉक्टर ने ही दिया ब्लड सैंपल बदलने का आइडिया, पोर्श कांड के आरोपी की मां का बड़ा खुलासा

पुणे में पोर्शे कांड के आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  उसने पुलिस से पूछताछ में कबूल कर लिया है कि उसने ब्लड सैंपल के नमूनों से छेड़छाड़ की थी और बेटे के बजाय अपने सैंपल जमा कर दिए थे। अब महिला का दावा है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने ही उसे सैंपल बदलने का आइडिया दिया था। पुलिस ने अपनी जांच के तौर पर नाबालिग से उसकी मां की मौजूदगी में उस सुधार गृह में एक घंटे तक पूछताछ की, जहां उसे पांच जून तक रखा गया है।

पुणे पोर्श कांड में लगातार खुलासे हो रहे हैं। पहले जानकारी सामने आई थी कि अस्पताल में कांड के मुख्य आरोपी (उम्र 17 साल) के ब्लड सैंपल कूड़ेदान में फेंक दिए गए थे। फिर जानकारी सामने आई थी कि ब्लड सैंपल आरोपी की मां से बदला दिए गए ताकि आरोपी बेगुनाह साबित हो सके। अब जब पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है तो उसने भी सनसनीखेज खुलासे किए हैं। महिला का दावा है कि डॉक्टरों ने ही उसे सैंपल बदलने का आइडिया दिया था। पुणे पुलिस कमिश्नर अमिते कुमार ने बताया कि हमने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। उसे शनिवार सुबह 6.30 बजे गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments