नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent में आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में घिरे हुए हैं। भारी विरोध प्रदर्शनों के इस बीच रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में कई एफआईआर दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ असम और मुंबई में मामला दर्ज किया है। इस बीच रणवीर इलाहाबादिया का बयान लेने उनके घर पहुंची मुंबई पुलिस को उनके घर पर ताला लटका मिला है। पुलिस ने बताया है कि रणवीर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था और उनके वकील से भी संपर्क नहीं हो पाया।
दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के बंगले को लेकर होगी जांच, CVC ने दिया आदेश
मामले पर बातचीत करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मुंबई और असम पुलिस की टीमें आज सुबह इलाहाबादिया के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर गई थी लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद दोनों टीमें खार पुलिस स्टेशन लौट आई हैं।” अधिकारी ने बताया कि इलाहाबादिया को उनके विवादास्पद बयानों की जांच के सिलसिले में गुरुवार को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके उपस्थित न होने पर पुलिस ने दूसरा समन जारी कर उन्हें शुक्रवार को उपस्थित होने के लिए कहा था।
विवादों के बीच लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया? मुंबई पुलिस को घर पर लटका ताला, फोन भी स्विच ऑफ
पुलिस ने बताया है कि रणवीर इलाहाबादिया ने अनुरोध किया था कि खार पुलिस उनके घर पर उनका बयान दर्ज करे, लेकिन उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया था। इससे पहले शुक्रवार को रणवीर इलाहाबादिया अपने खिलाफ दर्ज मामलों को एक साथ लाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।