Tuesday, February 10, 2026
HomeinternationalPlane Crash Landing : अमेरिका में चलती सड़क पर प्लेन की आपात लैंडिंग,...

Plane Crash Landing : अमेरिका में चलती सड़क पर प्लेन की आपात लैंडिंग, कई कारों से टकराया – देखें वीडियो

Plane Crash Landing : अमेरिका के जॉर्जिया में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. जॉर्जिया के गेन्सविले में बीच सड़क पर ही एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. क्रैश लैंडिंग के बाद यह छोटा प्लेन बिजी रोड  पर कई गाड़ियों से टकरा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह सिंगल इंजन वाला प्लेन था और इसने ब्राउन्स ब्रिज रोड और पर्ल निक्स पार्कवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी. रिपोर्ट के अनुसार फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि हॉकर बीचक्राफ्ट बीई-36 उड़ा रहे पायलट ने दोपहर 12:10 बजे के आसपास इंजन में समस्या की सूचना दी थी.

Elon Musk Moon City Plan: एलन मस्क का नया स्पेस मास्टरप्लान! मंगल से पहले चंद्रमा पर बसाएंगे शहर, खुद बताई टाइमलाइन

अमेरिका में चलती सड़क पर प्लेन की हुई क्रैश लैंडिंग, कई कारों से टकराया- VIDEO

प्लेन के साथ क्या हुआ?

अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के अनुसार, यह प्लेन गेन्सविले के ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से रवाना हुआ और यह कैंटन में चेरोकी काउंटी के रिजनल एयरपोर्ट के लिए जा रहा था. NTSB ने कहा कि प्लेन के इंजन में खराबी आ गई और उसमें हवा में उड़ते रहने के लिए पर्याप्त शक्ति नहीं थी. इसी वजह से उसे रोड पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. रोड बिजी था यानी उसपर गाड़ियां आ जा रही थीं. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद प्लेन ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी.

https://x.com/mishika_singh/status/2021043756074664219?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2021043756074664219%7Ctwgr%5E74585e0438c7119440275d7f7a6bfea7a49867d4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fworld-news%2Fplane-crash-in-us-georgia-emergency-landing-on-road-viral-video-from-gainesville-10978974

NTSB ने कहा, “उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद ही पायलट को इंजन में खराबी का पता चला और उसने वापस गेन्सविले की ओर मुड़कर वहां उतरने का फैसला किया.” अटलांटा न्यूज़ फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मिले ऑडियो में, प्लेन के पायलट को मदद के लिए पुकारते हुए सुना गया. उसने कहा, “मे डे, मे डे, मे डे… गेन्सविले.”

Rafale Deal India France : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन! भारत 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन को बिजी रोड पर उतरते और फिर कई वाहनों से टकराते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आईं. पुलिस ने कहा कि लैंडिंग के बाद, प्लेन का दाहिना पंख (विंग) एक वाहन से टकरा गया, और प्लेनन का फ्यूल टैंक ढीला हो गया और “एसयूवी के पिछले हिस्से और वाहन में जा घुसा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments