Petrol Diesel Price 14 Dec: हर दिन की तरह आज 14 दिसंबर 2025, रविवार को सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर के लिए सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है। आइए जानते हैं, देश भर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत।
मनरेगा में बड़ा बदलाव: गारंटी कार्यदिवस 100 से बढ़कर 125 होंगे, नया नाम भी होगा
देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
| शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| पुणे | 104.04 | 90.57 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| सूरत | 95.00 | 89.00 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 89.02 |
| पटना | 105.58 | 93.80 |
| नासिक | 95.50 | 89.50 |
| मुंबई | 104.21 | 92.15 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| चेन्नई | 100.75 | 92.34 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
क्या है आज CNG की कीमत?
| शहर | कीमत (प्रति किलोग्राम) |
|---|---|
| दिल्ली | 76.65 |
| पुणे | 89.00 |
| मुंबई | 78.00 |
| गुरुग्राम | 82.12 |
| नोएडा | 81.70 |
| फरीदाबाद | 86.26 |
| गाज़ियाबाद | 81.70 |