Wednesday, April 16, 2025
HomeChhattisgarhMungeli News : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ अम्बेडकर जयंती मनाई...जनप्रतिनिधियों...

Mungeli News : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ अम्बेडकर जयंती मनाई…जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

(रिपोर्ट- दिगम्बर यादव) Mungeli ,जिले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर जनपद पंचायत कार्यालय मुंगेली पहुँच कर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधायक पुन्नूलाल मोहले व जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला,राजेन्द्र वैष्णव,मानिकलाल सोनवानी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे आदि के नारे लगाए। इसके पश्चात बाईक रैली जनपद पंचायत परिसर करही से प्रारंभ हो कर मुख्य मार्ग दाऊपारा,पुलपारा होते हुए अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय पहुँची। यहां पूजा अर्चना पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने डॉ अंबेडकर के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके संघर्षों से सीख लेने की अपील की। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा ने डॉ अंबेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उन्हें महामानव की संज्ञा दी व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी व पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने भी संबोधित करते बाबा साहब के बताए मार्ग में चलने की अपील की। इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा,मानिकलाल सोनवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व उनसे सीख लेने की अपील की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा इस अवसर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय एवं उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों का तथा जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह व उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता पदमिनी मोहले तथा जनपद सदस्यों व ग्राम पंचायतों के सरपंचों, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ एवं समाज सेवी कार्यकर्ताओं का सम्मान पुष्पहार गमछा व प्रशस्ति पत्र देकर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक ने एवं आभार जनपद सदस्य ताराचंद टंडन ने किया। इस अवसर पर सभी मंडलों से पहुँचे अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments