Wednesday, February 5, 2025
HomeNATIONALManmohan Singh Death News : डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए...

Manmohan Singh Death News : डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए PM मोदी, यूं किया याद

नई दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।

डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुे भावुक हो गए।

पीएम मोेदी ने यूं दी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विभाजन के दौर में भारत आना और फिर देश में इतना बड़ा योगदान देना साधारण बात नहीं है। एक अर्थशात्री के तौर पर उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में सेवाएं दी हैं। एक चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने आरबीआई के गवर्नर की भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव जी की सरकार में उन्होंने देश को नए मार्ग पर प्रसस्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments