Monday, March 2, 2026
HomeNATIONAL10×10 का लॉकअप, बिछाने के लिए दरी... जानें पुलिस रिमांड में 'बेवफा'...

10×10 का लॉकअप, बिछाने के लिए दरी… जानें पुलिस रिमांड में ‘बेवफा’ सोनम के कैसे गुजर रहे दिन

शिलॉन्‍ग्‍: पति राजा रघुवंशी ही हत्‍या की साजिश रचने वाली सोनम रघुवंशी से मेघालय के शिलॉन्‍ग में हर दिन पूछताछ हो रही है. शिलॉन्‍ग पुलिस राजा रघुवंशी मर्डर केस की हर गुत्‍थी को सुलझाने में लगी है. सोनम रघुवंशी समेत हत्‍या के पांचों आरोपियों से कई-कई घंटों तक लगातार पूछताछ हो रही है. इस दौरान शिलॉन्‍ग पुलिस आरोपियों से सच उगलवाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है. शिलॉन्‍ग पुलिस ने सोनम को अन्‍य आरोपियों से अलग लॉकअप में रखा है, जहां उसे बिछाने के लिए एक दरी और ओढ़ने के लिए एक चादर भी दी गई है. रिमांड के दौरान सोनम ने एक डिमांड की, जिसे शिलॉन्‍ग पुलिस ने पूरा भी कर दिया.

10×10 का लॉकअप, बिछाने के लिए दरी… जानें पुलिस रिमांड में ‘बेवफा’ सोनम के कैसे गुजर रहे दिन

लॉकअप में सोनम का गेटअप चेंज!

राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलॉन्‍ग पुलिस गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. मॉडर्न खयालों वाली राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को 10×10 के लॉकअप में रखा गया है. सोनम को सोने के लिए एक दरी दी गई है, जिसे वो जमीन पर बिछाकर सोती है और ओढ़ने के लिए एक चादर दी गई है. सोनम जिस वक्त गाजीपुर में पुलिस को मिली थी, उस वक्त उसने काले रंग की टी- शर्ट और काला लोअर पहन रखा था, लेकिन अब लॉकअप में उसका गेटअप चेंज हो गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सफेद रंग की टी शर्ट और भूरे रंग का लोअर में सोनम 

पुलिस ने सोनम को शिलॉन्‍ग के बाजार से लिए सफेद रंग की टी शर्ट और भूरे रंग का लोअर लाकर दिया है, ये कपड़े सोनम की डिमांड पर दिए गए हैं. साथ ही उसे नॉर्थ इंडियन खाना दिया जा रहा है. समय पर सुबह-सुबह नाश्ता भी दिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से करीब आठ घंटे रोज पूछताछ हो रही है.  अच्छे माइंड सेट के लिए जरूरी है कि आरोपी अच्छा खाना खाएं और अच्छे कपड़े पहने, ताकि पुलिस को दुश्मन ना समझकर क़त्ल की इन्वेस्टिगेशन में पूछे गए सवालों का सही सही जवाब दें. सोनम से रोज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग तरह से पूछताछ हो रही है. सीसीटीवी के जरिए उस पर नजर रखी जा रही है. किसी को उससे मिलने को इजाजत नहीं. बस दो महिला पुलिसकर्मियों से ही वो बात कर सकती है, जो अलग-अलग शिफ्ट में उसकी ड्यूटी में लगी है.

बालको ने कर्मचारियों के परिवार को दिखाया विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम उत्पादन

Latest and Breaking News on NDTV

ग्राउंड फ्लोर के लॉकअप में सोनम 

पुलिस ने शिलॉन्‍ग के सदर थाने में सभी आरोपियों को अलग-अलग लॉकअप में रखा है. खासतौर पर सोनम को बाकी आरोपियों से दूर रखा गया है. सोनम यहां ग्राउंड फ्लोर के लॉकअप में है, जबकि बाकी आरोपियों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है. बता दें कि 9 जून से सोनम मेघालय पुलिस की कस्टडी में है. पहले 3 दिन ट्रांजिट रिमांड पर रही. इसके बाद 11 तारीख को शिलॉन्ग की एडीजे कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इस दौरान उससे रोजाना 8 से 10 घंटे पूछताछ हो रही है. पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए सोनम और सभी आरोपियों को लेकर मर्डर स्पॉट पर भी जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments