Friday, March 6, 2026
HomeNATIONALIAF Fighter Jet Crash: असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान...

IAF Fighter Jet Crash: असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश, हादसे में दो पायलट शहीद

IAF Fighter Jet Crash: पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो पायलट भी शहीद हो गए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि वायुसेना का सुखोई विमान अचानक से रडार से लापता हो गया है। हालांकि, अब इसके असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश होने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि रूस द्वारा निर्मित सुखोई विमान को भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। वायुसेना इसके उन्नत वर्जन Sukhoi- 30MKI का इस्तेमाल करती है। भारतीय वायुसेना इस विमान के 200 से ज्यादा यूनिट्स का इस्तेमाल करती है।

ईरान-इजरायल तनाव का असर: 4 दिनों में 1500 उड़ानें रद्द, DGCA ने हाई-रिस्क जोन को लेकर जारी की एडवायजरी

कैसे लापता हुआ था विमान?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। विमान से आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था। फाइटर जेट ने गुरुवार शाम करीब सात बजे ट्रेनिंग सेशन के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद लड़ाकू विमान अचानक से रडार से गायब हो गया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई।

क्रैश होने की जानकारी सामने आई

जानकारी के अनुसार, वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश हुआ है जो कि असम  के जोरहाट से करीब साठ किलोमीटर दूर है। इस इलाके में सेना और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने आसमान में एक प्लेन को उड़ते देखा है जो लगातार नीचे आते हुए क्रैश हुआ है। लोगों का दावा है कि क्रैश के बाद जोर की आवाज भी सुनी। हादसे में शहीद होने वाले पायलटों के नाम स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के रूप में की गई है।

Dry Days on 4th March Holi 2026: होली पर यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लागू होंगे ड्राई डे, जानें कब और कहां बंद रहेंगी शराब की दुकानें

खोज एवं बचाव अभियान शुरू

डिफेंस पीआरओ गुवाहाटी की ओर से भी Su-30 MKI लड़ाकू विमान के रडार संपर्क से गायब होने की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि तथ्यों का पता लगाने के लिए एयरफोर्स की टीम रवाना हो गई है। मामले में अधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है और खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments