Tuesday, January 13, 2026
HomeLIFE STYLEHealth Tips:मॉर्निंग-टी का अच्छा ऑप्शन है शहद दालचीनी का पानी, इन बीमारियों...

Health Tips:मॉर्निंग-टी का अच्छा ऑप्शन है शहद दालचीनी का पानी, इन बीमारियों से होगा बचाव…

सुबह जागते ही यदि आपको भी चाय पीने की आदत है तो यह लत भविष्य में आपके लिए काफी परेशानी भरी हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि सुबह यदि खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो सेहत के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में चाय के ऑप्शन के रूप में शहद और दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

पाचन के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। शहद में ऐसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन को आसान बनाते हैं। इसके अलावा दालचीनी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जिससे अपच, कब्ज व गैस की समस्या दूर होती है। पेट की आंतें स्वस्थ रहती है।

कंट्रोल में रहती है ब्लड शुगर

शक्कर की तुलना में शहद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी शहद ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं दूसरी ओर दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण दवा के समान काम करता है।

यदि आप Honey Cinnamon Water से दिन की शुरुआत करते हैं तो शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। दालचीनी के कंपाउड इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करते हैं। यह फैट बर्न करने में भी मदद करता है। शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है।

बूस्ट होती है शरीर की इम्यूनिटी

Honey Cinnamon Water सुबह खाली पेट लेने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। शहद के एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। शहद और दालचीनी का पानी शरीर को संक्रमण से बचाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments