Monday, April 13, 2026
HomeChhattisgarhअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया का पहला...

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया का पहला प्रांतीय दौरा

​प्रांतीय अध्यक्ष के प्रथम आधिकारिक प्रांतीय दौरे के अंतर्गत कोरबा शाखा में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि सेवा और आध्यात्मिकता का भी अनूठा संगम रहा।

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए गुड न्यूज!इस दिन शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कैसे करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

​इसी अवसर पर 2026-28 के लिए प्रीति मोदी जी को शाखा अध्यक्ष के शपथ एवम एक नई ‘सृजन शाखा’ की स्थापना की गई, जो नारी शक्ति के बढ़ते कदमों का प्रतीक है। ​दौरे का शुभारंभ गौशाला में गौ-माता के दर्शन से हुआ।
​प्रेमा जी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का हृदय स्पर्श कर लिया, वहीं पंखुड़ी जी ने कुशल मंच संचालन से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
​यह संपूर्ण आयोजन राष्ट्रीय नेत्र दान एवं अंगदान प्रमुख सरोज जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि जी, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेखा सिंघानिया, कोरबा अध्यक्ष अनिता जी, सत्र 2026-28 की अध्यक्ष प्रीति मोदी जी, कोरबा सृजन शाखा अध्यक्ष मुक्ता जी एवं सीमा गुप्ता जी सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

​प्रांतीय अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन मे कहा धन दौलत विरासत से मिल सकती है लेकिन मान सम्मान हमे सस्कार से ही मिल सकता है बेटियों की बढ़ती उम्र को देखते हुवे बेटी बचाओ,बहु पढ़ाओ के नारे से किया,साथ ही समिति की सभी बहनों को कम खर्च में अधिक लाभ के कार्य करने का संदेश दिया।उसी के साथ कोरबा शाखा की ऊर्जा और सेवा भाव की उन्होंने प्रशंसा की,और सरोज जी के मार्गदर्शन और सभी बहनों के स्नेह का उन्होंने आभार व्यक्त किया।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments