Friday, March 13, 2026
HomeNATIONALडरो मत, इनकम टैक्स वाला नहीं... जब मुद्रा योजना का लाभार्थी कमाई...

डरो मत, इनकम टैक्स वाला नहीं… जब मुद्रा योजना का लाभार्थी कमाई बताने से झिझका, तो PM मोदी ने ली चुटकी

नई दिल्लीमुद्रा योजना के लाभार्थी केरल के गोपी कृष्णन ने पीएम मोदी को अपनी सक्सेस स्टोरी बताई. गोपी ने बताया कि मुद्रा योजना ने किस तरह से उनकी जिंदगी को बदल दिया. जब वह दुबई में थे, तब उसे सरकार की इस स्कीम के बारे में पता चला.  इस योजना के बारे में जानने के बाद वह दुबई से भारत लौटे आए और मुद्रा लोन के लिए अप्लाई कर दिया. उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि कैसे वह पीएम सूर्य घर से बिजली बना रहे हैं और अच्छा कमा रहे हैं.

CBI को रिश्वत की मिली थी टिप, जब रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर मारी रेड तो धन देख भौचक्की रह गई टीम

दुबई से भारत लौट शुरू किया बिजनेस

गोपी ने पीएम मोदी को बताया कि एक घर पर सूर्य घर का काम पूरा करने में उनको दो दिन का समय लगता है. गोपी ने बताया कि जब वह दुबई से काम छोड़कर भारत वापस लौटे और मुद्रा योजना के जरिए अपना काम शुरू किया तो उनकी मां बहु टेंशन में थीं. डर वही था कि क्या बेटा लोन चुका पाएगा. लेकिन ईश्वर की कृपा से सब हो गया.

कुणाल कामरा ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, अपने ऊपर दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की

हर महीने ढाई लाख से ज्यादा की कमा रहे

पीएम सूर्य घर से मुफ्त बिजली पाने वाले केरल के लोगों के रिएक्शन पर बात करते हुए गोपी कृष्णण ने बताया कि जिन लोगों का बिल पहले 3 हजार रुपए आता था अब उनका बिल 240-250 रुपए के बीच आ रहा है.पीएम ने जब गोपी से पूछा कि बिजली बनाकर वह कितना कमा लेते हैं इस पर जवाब देने से वह झिझकने लगे तो पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि डरो मत इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा. फिर गोपी ने बताया कि वह इस काम से हर महीने वह ढाई लाख रुपए से ज्यादा कमा रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments