Wednesday, February 25, 2026
HomeNATIONALDGCA ने अजित पवार विमान हादसे के बाद लिया बड़ा कदम, VSR...

DGCA ने अजित पवार विमान हादसे के बाद लिया बड़ा कदम, VSR वेंचर्स के 4 विमानों की उड़ान पर रोक

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे मामले में विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ी कार्रवाई की है. DGCA ने सुरक्षा मानकों में गंभीर चूक पाए जाने पर वीएसआर वेंचर्स पर एक्शन हुआ है और कंपनी के चार लियरजेट विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया गया है. ऑडिट में एयरवर्दीनेस और मेंटेनेंस प्रक्रियाओं में भारी गड़बड़ी मिलने के बाद विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. NCP शरद पवार गुट के विधायक अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने इस पूरे मामले को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए.

SpiceJet Flight Emergency Landing: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, जानिए क्या था कारण

वीएसआर वेंचर्स के 4 विमानों की उड़ान पर रोक

जानकारी के अनुसार, DGCA ने मेसर्स वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के लियरजेट 45 विमान (VT-SSK) का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया. ऑडिट टीम को जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और रखरखाव में गंभीर कमियां मिलीं. इसके बाद VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV, और VT-TRI पंजीकरण वाले लियरजेट विमानों के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है. DGCA ने यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. ऑडिट टीम ने पाया कि कंपनी उड़ान संचालन और एयरवर्दीनेस के निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रही थी. अब ये विमान तब तक उड़ान नहीं भर सकेंगे जब तक कंपनी डीजीसीए के सुरक्षा मानकों को पूरी तरह बहाल नहीं करेगी. कंपनी को रूट कॉज एनालिसिस भी जमा करनी होगी.

IAF Tejas fighter jet crash : तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से बाहर निकला; IAF ने सभी 30 विमानों को ग्राउंड कर दिया

रोहित पवार ने उठाए थे गंभीर सवाल

बता दें कि अजित पवार विमान क्रैश मामले में एनसीपी विधायक रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए थे. उन्होंने इस हादसे को महज एक दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे साजिश तक करार दिया था. उन्होंने वीएसआर वेंचर्स पर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि नियमों को ताक में रखकर विमान में एक्स्ट्रा ईंधन रखा गया था. उन्होंने सवाल किया कि जब रास्ते में ईंधन भरा जा सकता था, तो टैंक को पूरी तरह क्यों भरा गया? इसके अलावा रोहित ने विमान ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स और नागरिक उड्डयन मंत्री के बीच कथित संबंधों का हवाला देते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments