Wednesday, February 5, 2025
HomeNATIONALदिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, अब इस मामले को लेकर...

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, अब इस मामले को लेकर FIR दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली की सीएम आतिशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव प्रचार में PWD और दिल्ली सरकार के सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है।

दिल्ली के गोविंदपूरी पुलिस थाने में दिल्ली पुलिस ने ये FIR दर्ज की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करने पर ये FIR दर्ज हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments