Friday, March 20, 2026
HomeNATIONALLoC पर भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी; पूंछ में पाक के दो...

LoC पर भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी; पूंछ में पाक के दो आंकवादियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में सेना के जवानों को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) को पार करने की कोशिश कर रहे दो घुसपैठियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकवादी भारी मात्रा में हथियारों से लैस थे। अधिकारियों ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में हुई और सुबह तक तलाशी अभियान जारी रहा। सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी गतिविधि की जानकारी मिली। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर तुरंत हमला किया, जिसके बाद भारी दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।’’

सेना ने बताया कि अभियान रात भर जारी रहा। सेना के मुताबिक तलाशी के दौरान क्षेत्र से अब तक बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारुद बरामद हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments