Thursday, September 19, 2024
HomeNATIONALISRO की एक और उपलब्धि, आरएलवी पुष्पक की कराई लगातार तीसरी सफल...

ISRO की एक और उपलब्धि, आरएलवी पुष्पक की कराई लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उसने दोबारा उपयोग में लाए जाने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) पुष्पक की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग कराई। इसरो ने इस उपलब्धि की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उसने अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आरएलवी की लैंडिंग कराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

तेज हवाओं के बीच लैंडिंग का अभ्यास

इस मिशन में अंतरिक्ष से लौटने वाले यान को तेज हवाओं के बीच उतारने का अभ्यास किया गया, जिससे अंतरिक्ष एजेंसी की आरएलवी के विकास के लिए आवश्यक अहम प्रौद्योगिकियों को हासिल करने में विशेषज्ञता को बल मिला है। लैंडिंग एक्सपेरिमेंट (एलईएक्स-03) की श्रृंखला में तीसरा और अंतिम परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) से भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर किया गया।

ISRO की एक और उपलब्धि, आरएलवी पुष्पक की कराई लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

तेज हवाओं के बीच लैंडिंग का अभ्यास

इस मिशन में अंतरिक्ष से लौटने वाले यान को तेज हवाओं के बीच उतारने का अभ्यास किया गया, जिससे अंतरिक्ष एजेंसी की आरएलवी के विकास के लिए आवश्यक अहम प्रौद्योगिकियों को हासिल करने में विशेषज्ञता को बल मिला है। लैंडिंग एक्सपेरिमेंट (एलईएक्स-03) की श्रृंखला में तीसरा और अंतिम परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) से भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments