आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गुरुवार को एक यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
VIDEO | Andhra Pradesh: At least 8 people were killed after a tipper collided with a bus in Markapuram. Further details awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6cyQaFtXvX
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2026
आग के गोले में तब्दील हुई बस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री अंदर ही फंस गए। धुएं और लपटों के कारण दम घुटने और जलने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक दर्जन घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Good News! भारत के लिए राहत भरी खबर, LPG के दो बड़े टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया
मलबे में फंसे हो सकते हैं कुछ शव
मारकापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नागराजू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “हादसे में करीब 14 लोग जिंदा जल गए हैं। अब तक एक दर्जन घायलों को बचाकर अस्पताल शिफ्ट किया गया है। आशंका है कि कुछ शव अभी भी बस के मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
VIDEO | Andhra Pradesh: At least eight people were killed and about 18 injured in a bus fire accident in Markapuram district on Thursday. Rescue teams are working to identify the victims and gather details of their relatives.#AndhraPradeshNews #Fire
(Full video available on… pic.twitter.com/eDHHXcchAc
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2026
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
बचाव दल फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है। शिनाख्त पूरी होने के बाद ही शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।