LPG Gas Cylinder Shortage: देश में रसोई गैस की किल्लत के बीच राहत भरी खबर है. एलपीजी की सप्लाई सामान्य हो गई है. कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति नहीं है. प्रोडक्शन भी बढ़ाया गया है ताकि सप्लाई बनी रहे. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने ये बात शुक्रवार को दैनिक ब्रीफिंग में बताई.
छठी पीढ़ी के फाइटर जेट प्रोग्राम में भारत की एंट्री, चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
दरअसल मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच लोग रसोई गैस की किल्लत की शिकायत कर रहे हैं. लेकिन सरकार का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है. हालात काबू में हैं. रसोई गैस को लेकर सरकार की क्या है तैयारी, जानें सबकुछ.
- देश में एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति नहीं है. उत्पादन भी बढ़ाया गया है ताकि सप्लाई बनी रहे.
- सुजाता शर्मा ने ये भी माना कि भारत ऊर्जा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं है और अभी भी आयात पर निर्भर है.
- स्थिति को संभालने के लिए 13,700 से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, ताकि एलपीजी पर दबाव कम हो सके. पिछले एक हफ्ते में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई की गई है.
- इसके अलावा करीब 7,500 उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी की ओर शिफ्ट हो चुके हैं. गैस की पैनिक बुकिंग भी कम हुई है और एक दिन में करीब 55 लाख रीफिल बुकिंग आई हैं.
- सरकार एलपीजी की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सप्लाई के नए स्रोत भी तलाश रही है, जिससे स्थिति स्थिर बनी रहे. साथ ही राज्य सरकारों से निगरानी और सख्ती बढ़ाने को कहा गया है ताकि वितरण में कोई बाधा न आए.
- ईरान से तेल खरीदने के सवाल पर सुजाता शर्मा ने कहा कि इस पर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है.
- भले ही एलपीजी की किल्लत अब दूर होने लगी है लेकिन कमर्शियल सिलेंडरों को लेकर चिंता अभी भी पहले की तरह ही बनी हुई है. होटल,रेस्टोरेंट और स्ट्रीटफूड बिजनेस से जुड़े लोग परेशान हैं.
- एलपीजी की आपूर्ति में कमी शुक्रवार को लगातार तीसरे हफ्ते भी देखी गई. हालांकि सिलेंडर भरवाने को लेकर बुकिंग में कुछ कमी आई है जो स्थिति के धीरे-धीरे सामान्य होने के संकेत हैं.
- मिडिल ईस्ट संकट की वजह से कच्चे माल की आपूर्ति में बाधा बनी रहने से होटल सहित व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति प्रतिबंध जारी हैं जिससे चिंता बनी हुई है
- अमेरिका- इजरायल की ईरान संग जंग की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो गया है, जो एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. इसके जरिये भारत अपने आयात का 60 प्रतिशत प्राप्त करता है. इतनी बड़ी मात्रा में आपूर्ति अचानक बंद होने से सरकार ने घरेलू रसोई के लिए आपूर्ति को प्राथमिकता दी है.
- सरकार उपलब्ध एलपीजी की आपूर्ति को घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही है. एलपीजी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है लेकिन किसी भी एजेंसी के पास आपूर्ति पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.
- वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ा दिए हैं, लेकिन फिलहाल साधारण पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.