Friday, February 20, 2026
HomeNATIONALIndiGo की शीतकालीन उड़ानों में कटौती, खाली हुए स्लॉट अन्य Airlines को...

IndiGo की शीतकालीन उड़ानों में कटौती, खाली हुए स्लॉट अन्य Airlines को मिलेगा, सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली : हाल ही में बड़े पैमाने पर इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइटें रद्द हुईं। इसके बाद केंद्र सरकार ने इंडिगो एयरलाइंस के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है। सिविल एविएशन मंत्री के राम मोहन नायडू ने सोमवार को इसकी घोषणा की है।

Goa Nightclub Fire Case Update: अग्निकांड में 25 लोगों की जान गई, दम घुटने से 23 की मौत; मृतकों की पूरी सूची सामने आई

अन्य एयरलाइन को दिए जाएंगे ये स्लॉट

नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती करेगी। विमानन कंपनी के हालिया बड़े पैमाने पर परिचालन व्यवधानों के बाद उन्हें अन्य संचालकों (एयरलाइन्स) को आवंटित करेगी।

यात्रियों के 745 करोड़ रुपये लौटाए गए

नायडू ने कहा, ‘हम इंडिगो के मार्ग को कम करेंगे। वे अभी 2,200 उड़ानें संचालित कर रहे हैं। हम उन्हें निश्चित रूप से कम करेंगे।’ मंत्री ने यह भी कहा कि 1 से 8 दिसंबर (शाम 5 बजे तक) तक रद्द किए गए 7,30,655 पीएनआर के लिए 745 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

भगवत कृपा से संसार से वैराग्य होगी – डॉ युगल शरण जी महाराज

6 हजार बैग किए गए वापस

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 9,000 यात्रियों के बैगों में से 6,000 वापस किए जा चुके हैं। शेष बैग आज रात या मंगलवार सुबह तक दे दिए जाएंगे। इंडिगो की बड़ी संख्या में एक साथ उड़ाने रद्द होने के बाद यात्रियों का लगेज यानी बैग एयरपोर्ट में ही जमा थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments